Tuesday, September 15, 2026

Impulses--684--"दूषित मन सड़े फल जैसा"

 "दूषित मन सड़े फल जैसा"


"जिस प्रकार से जल से भरे पात्र में फल डालने पर सड़े हुए फल अच्छे फलों को छोड़कर स्वतः ही जल की सतह पर आ कर छंट जाते हैं।तब उन खराब फलों को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है ताकि वे अन्य फलों को खराब न कर सकें।


ठीक वैसे ही ईर्ष्या,धूर्तता,स्वार्थअहंकार,घृणा,झूठ,बेईमानी,दिखावा,दोहरेपन व मक्कारी रूपी सड़न से आच्छादित मन स्थिति वाले मनुष्य विपरीत परिस्थिति व विषम काल में स्वतः ही सबके सामने अनावृत हो जाते हैं।


ऐसी स्थिति में उन विकृत मानसिकता वाले लोगों को अपने जीवन से तुरंत दूर कर देना चाहिए।अन्यथा सच्चे,सरल,ईमानदार,अच्छे व सत्य-राहियों को इनके कारण अनेको प्रकार के कष्ट उठाने पड़ सकते हैं।"



---------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"




05-09-2022


No comments:

Post a Comment