Friday, September 25, 2026

Impulses-685-"Answer to a Sahaji Sister on Face Book"

"Answer to a Sahaji Sister on Face Book"


Minakshi Thakur

Kripa Narayan, jai shree mata ji bhaiya,  ye fb pe kisi sahji ne poocha tha or iska uttar apke alawa koi behtar tarah se nai de sakta😊)👇

{{{जय श्री माताजी,आदरणीय सभी पदाधिकारियों को, उनकी आत्मा को नमन ।

सभी जो चेतना पर बैठे हैं केवल उनके लिए चर्चा है ,जो आत्माएं चेतना पर नहीं है वे सभी आपके मार्गदर्शन को श्री माताजी का आदेश मानकर आत्मसात कर रहे हैं।अतः हम सभी आत्माएं आपके उचित मार्गदर्शन के लिए आतुर है।

श्री माताजी से विनम्रता पूर्वक हम लोग 3 प्रश्न पूछें ,श्री माताजी कृपा करके  आप हमें मार्गदर्शन प्रदान करने की कृपा करें।

प्रश्न 1- श्री माताजी क्या आपने आपके सभी फोटो से चित हटा लिया है ?

प्रश्न 2- वर्तमान में साधकों को जो परेशानी आ रही है क्या वह आपके ऑल्टर के कारण आ रही है ?

प्रश्न 3- अब क्या हम सभी सहज योगियों को निराकार मे ध्यान करना होगा ?श्री माताजी वर्तमान में क्या यही आपका निर्णय है ?

उपरोक्त सभी जवाब श्री माताजी से चेतना के स्तर पर लेने के बाद केवल सत्य पर सभी साधकों को मार्गदर्शन प्रदान करने की कृपा करें ।

हम सभी बच्चे सभी आत्माएं आप गणमान्य पदाधिकारियों की ओर चेतना के स्तर पर आप लोगों के निर्णय को देख रहे हैं। कृपया आप सभी हमें उचित मार्गदर्शन प्रदान करने की कृपा करें ।धन्यवाद। जय श्री माताजी}}}--अज्ञात सहज अनुयायी

--------------------------------------------

"Minakshi Thakur, जय श्री माता जी बहन,आपने हमारी 28-08-2022 की एक पोस्ट के कमेंट बॉक्स में किसी सहजी का उपरोक्त कथन व प्रश्न पोस्ट किए हैं।

बहन हमारा यह कहना है कि ऐसा नहीं है कि इन प्रश्नों का उत्तर हमारे से बेहतर कोई दे नहीं सकता।इस विश्व में "श्री माँ" के अनेको बच्चे उपस्थित हैं जो बहुत सुंदर उत्तर दे सकते हैं।

और यदि आपने यह पोस्ट पढ़ी है तो निश्चित रूप से यह पोस्ट केवल और केवल संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा"श्री माता जी" से प्रश्न पूछने को लेकर है।

हालांकि,ये प्रश्न निश्चित रूप से हमारे लिए नहीं हैं,फिर भी इन तीनो प्रश्नों पर आपकी इच्छा की खातिर अपनी चेतना के अनुसार अपनी टाइम लाइन पर इन प्रश्नों से सम्बंधित अपने उदगार प्रगट करने जा रहे हैं।"👇

●उत्तर न.1.यदि "श्री माता जी" का चित्त उनके फोटो से हट जाता है तब "वे" अपने फोटो से निकल जाती हैं और तब वह चित्र काला पड़ने लगता है।

जिस प्रकार से 'जीवात्मा' के शरीर त्यागने के उपरांत वह शरीर नीला पड़ कर अंत में काला हो जाता है।और यह तभी होता है जब "उनके" फोटो को अपने स्थान पर रखने वाला व्यक्ति मानवता,'प्रकृति' व "परमात्मा" के विरोध में अपनी गतिविधयां प्रारम्भ कर देता है।

"श्री माता जी" का 'अदृश्य-ऊर्जामयी' 'अस्तिव' ही "उनके" किसी भी फोटो की वास्तविकता है।"वे" अपने 'ऊर्जा-शरीर' के रूप में अपने सभी चित्रों में सदा उपस्थित रहती हैं और अनंत काल तक रहेंगी।

उत्तर न.2.वर्तमान साधक/साधिकाओं को सुनिश्चित रूप से "श्री माता जी" के अल्टार के कारण परेशानी नहीं आ रही है।

इसके विपरीत अल्टार में उनकी उपस्थिति के कारण साधक/साधिकाओं के जीवन में आने वाली असंख्य बाधाएं लगातार नष्ट हो रही हैं।

"उनकी" 'शक्तियां' ऐसे ही कार्य करती हैं जैसे जहरीले कीड़े,मकोड़ों,मक्खी,मच्छरों व कॉकरोच पर 'लाल वाला हिट'/बेगान स्प्रे कार्य करता है।

"श्री चरणों" में शरणागत सच्चे साधक/साधिकाओं को परेशानी सदा से आती रही है और सदा आती ही रहेगी।जब तक के उनके पूर्व जन्मों के नकारात्मक कर्म-फलों के भंडार पूणतया खाली नहीं हो जाते।

क्योंकि जब भी कोई मानव "परमात्मा" की ओर उन्नमुख होता है तो उसके पूर्व प्रारब्ध के नकारात्मक परिणाम जल्दी जल्दी सामने आ कर समाप्त होने लगते हैं।ताकि वह पूर्व जीवनों के हर प्रकार के कर्म-फलों से मुक्त हो सके।

क्योंकि "श्री माँ" की अनुकंम्पा के कारण उसका यह वर्तमान जीवन अंतिम हो सकता है,यानि आवागमन के झंझटों से मुक्ति मिल सकती है।

यानि साधारण जीवन चक्र के अनुसार हमारा वर्तमान जीवन हमारे पूर्व जीवनों के कर्म-फलों का ही परिणाम है।कर्म-फलों के चुकने का मतलब पुनर्जन्म की बाध्यता से छुटकारा मिलना है।

उत्तर न.3."श्री माता जी" अपने प्रत्येक स्वरूप में सनातन हैं चाहे हम "उन्हें" साकार में अनुभव करें अथवा निराकार में।यह साधक/साधिका की अपनी स्वयं के चेतना स्तर व आंतरिक जागरूकता पर निर्भर करता है।●🙏🏻😌❤️🌹

------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"




06-09-2022

No comments:

Post a Comment