Tuesday, December 21, 2021

"Impulses"--555-- "आत्म-मुग्धता v/s आत्म-प्रेम"

 "आत्म-मुग्धता v/s आत्म-प्रेम"


आत्म-मुग्धता का आधार 'हीन भावना' है जबकि आत्म-प्रेम का आधार 'आत्म-सम्मान' है।

आत्म-मुग्ध मानव की प्रवृति प्रदर्शन कारी होती है, वह जो भी करता है, वह लोगों को दिखाने के लिए ही करता है।साथ ही वह अपने कार्यो का श्रेय स्वयम लेते हुए स्वयं को श्रेष्ठ व महान सिद्ध करता रहता है।

उसका उद्देश्य लोगों की प्रशंसा पाना ही होता है,ताकि लोगों की तारीफ से उसकी हीन भावना उसके मन में ज्यादा तक्लीफ न दे।

जबकि आत्म-प्रेमी स्वभाव से शांत,शालीन व सौम्य होता है, वह जो भी करता है अपनी जीवात्मा की प्रसन्नता व उसके सानिग्ध्य का आनद उठाने के लिए ही करता है।

उसे कभी भी अपने द्वारा किये गए कार्यो के प्रदर्शन करने की इच्छा नहीं होती और न ही उसे किसी की तारीफ की ही हसरत होती है।

हाँ, वह अन्य लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देने के लिए अपनी बातें,अनुभव व कार्यो को सबके साथ अवश्य बांटता रहता है।

किन्तु वह अपने किसी भी कार्य का श्रेय कभी भी स्वयम नहीं लेता क्योंकि वह जानता है कि वह कुछ भी नहीं है। जो भी उससे करवाया जा रहा है वह "प्रभु" की इच्छा व प्रेरणा के द्वारा ही घटित हो रहा है।"

-------------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"


05-11-2020

Friday, December 17, 2021

"Impulses"--554- "मोहग्रस्त, ईर्ष्यालु और अहंकारी, कबहुँ न जाने 'प्रेम' की बानी"

 "मोहग्रस्त, ईर्ष्यालु और अहंकारी, कबहुँ न जाने 'प्रेम' की बानी"


"तीन वर्गों के मानवों पर अपना अनमोल प्रेम कभी नहीं लुटाना चाहिए।

पहला है, मोहग्रस्त मानव:-मोह में आकंठ डूबा हुआ मानव आपके प्रेम को आपका उत्तरदायित्व समझ कर आपके प्रेम को अत्यंत हल्के में लेता रहेगा और समय समय पर आपका तिरस्कार भी करता रहेगा।

दूसरा है अहंकारी मानव:-अहंकार से आच्छादित मानव आपके प्रेम को आपकी कमजोरी समझ कर आपकी चेतना पर रात दिन शासन करता हुआ आपको और भी ज्यादा दबाता चला जायेगा।

तीसरा है ईर्ष्यालु मानव:-जिस मानव के भीतर ईर्ष्या कूट कूट कर भरी होती है वह सदा आपके नजदीक बना रहता है।

और आपके प्रेम का प्रयोग आप ही के विरुद्ध करके आपको भारी हानि पहुंचा सकता है।"


----------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"


04-11-2020

Tuesday, December 14, 2021

'Impulses'-553-"How to be Away from Conditioning"

 "How to be Away from Conditioning"


"What ever we Do/See/Hear/Understand, it generates some memory which creates Conditioning.


And such Conditioning keeps on Dominating as well as Haunting our Awareness & Consciousness badly.


That,s why we could not be able to enjoy 'The Truth' of our Present properly and we always feel Depressed or Aggressed.


To over come this Mental State, we must keep on Surrendering every Passing Moments to "Her Lotus Feet"


.---------------------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji


02-11-2020