Wednesday, January 5, 2022

"Impulses"--559--"प्रसाद"

"प्रसाद"


"जो कुछ भी मिल रहा है उसे प्रसाद समझें,

और जो नहीं मिल पाया है उसे आशीर्वाद समझें*

"क्योंकि "परमपिता परमेश्वर" जो भी हमारे लिए करते हैं वह हमारे लिए सदा कल्याणकारी ही होता है।

कुछ न मिल पाने का कष्ट तो हम केवल तब ही अनुभव करते हैं जब हम अन्यों के जीवनों से अपने जीवन की तूलना करते हैं।

जब किसी एक वृक्ष की टहनी पर लगी पत्तियां भी एक दूसरे जैसी नहीं होतीं।

तो भला हम सभी का जीवन एक दूसरे जैसा कैसे हो सकता है।"


-----------------------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"

10-11-2020

Monday, January 3, 2022

"Impulses"--558-- "अंतिम दिवस"

  "अंतिम दिवस"


"यदि हम रात्रि को सोते समय अपने हृदय में यह भाव रखें,

'हे "भगवती माँ" हो सकता है यह निद्रा मेरी अंतिम निद्रा हो, कृपया मुझे 'अपनी' गोद में ले लीजिये।

और प्रातःकाल में उठते ही पुनः अपने हृदय में भाव रखे,

हे "जगत जननी" रात्रि में तो मेरे शरीर की मृत्यु नहीं हुई, किन्तु हो सकता है आज का दिन मेरा अंतिम दिवस हो,

कृपया मुझको सदा "अपने" "श्री चरणों" में रखिये।

यकीन मानिए ऐसा प्रतिदिन करते रहने से हमारे मन के समस्त विकार नष्ट होने प्रारम्भ हो जाएंगे।

और हमारे अन्तःकरण में 'निर्लिप्तता' की बयार बहने लग जाएगी और हमारे मन के भीतर में सदा रहने वाला अंधकार तिरोहित होने लगेगा।

जिसके परिणाम स्वरूप हम अपनी चेतना में शरीर में रहते हुए भी 'मुक्त अवस्था' का आनंद उठा रहे होंगे।"

--------------------------------------'Impulses'

"Jai Shree Mata Ji"


09-11-2020

Thursday, December 30, 2021

"Impulses"-557-"धन"

 "धन"


"धन हमारे सांसारिक जीवन के लिए अति आवश्यक संसाधन है इसकी कमी से हम काफी कष्ट महसूस करते हैं।

अतः अपनी आवश्यकतानुसार 'प्रचुर' मात्रा में धनार्जन करना चाहिए।

किन्तु ध्यान रहे कि इस धन को अर्जित करने के लिए किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य न करें और न ही किसी के धन को छल,बल,बेईमानी व धोखे के जरिये छीने/लूटें।

अन्यथा यह धन 'अलक्ष्मी' को आकर्षित करेगा जो विष के रूप में परिवर्तित होकर आपके जीवन के सुख,शांति,सन्तोष,बरकत,व स्वास्थ्य को लील जाएगी।

और आप इसी जन्म में हर प्रकार की परेशानी में लगातार घिरते ही चले जायेंगे,और हो सकता है आपको पाई पाई के लिए मोहताज भी होना पड़े।

जितने भी भिखारी हमें सड़क पर भीख मांगते नजर आते हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने अपने पूर्व जीवन में छल किया है अथवा जम के कामचोरी की है।

वास्तव में पूर्ण निष्ठा, मेहनत,लगन व ईमानदारी से कमाया गया धन ही 'श्री लक्ष्मी' को आपके घर सदा के लिए बसने के लिए आमंत्रित करता है जो आपको हर प्रकार की समृद्धि,खुशहाली,संम्पन्नता व आनंद प्रदान करती हैं।"

---------------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"


07-11-2020

Monday, December 27, 2021

"Impulses"-556-"ध्यान एक माध्यम"

 "ध्यान एक माध्यम" 


"जैसे रॉकेट का प्रयोग किसी भी 'उपग्रह' को उसकी कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाता है।

और जब वह उपग्रह अपनी कक्षा में स्थापित हो जाता है तो उस उपग्रह के लिए उस राकेट की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

इसके बाद वह उपग्रह उन सभी सूचनाओं को धरती तक पहुंचता रहता जिसके लिए वह तैयार किया गया।

ठीक इसी प्रकार से 'ध्यान' की बैठकों का उपयोग भी हमारी 'चेतना' को "परमात्मा" के साम्राज्य में स्थापित करने के लिए ही किया जाता है।

जब हमारी चेतना "परमपिता" से एकाकारिता स्थापित कर लेती है तो ध्यान की बैठकों की आवश्यकता भी समाप्त हो जाती है।

साधक/साधिका बिन ध्यान में उतरे ही ध्यानस्थ होते हैं और "उनके" सन्देश हृदय से ग्रहण कर सभी मानवों तक प्रसारित करते रहते हैं।"

-------------------------------Narayan

"Jai Shree Mata Ji"


06-11-2020