"This Blog is dedicated to the "Lotus Feet" of "Her Holiness Shree Mata Ji Shree Nirmala Devi" "Who" Incepted and Activated "Sahaj Yoga", An Entrance to the "Kingdom of God" since 5th May 1970.It is Created in June 2010."
Monday, July 18, 2022
Sahaj Yoga(Video)-Z M-32, 'Workshop on Attention' on Zoom Cloud 02-05-2020
Saturday, July 16, 2022
"Impulses"--618--"मानव की आयु घट-बढ़ भी सकती है"
"मानव की आयु घट-बढ़ भी सकती है"
"अक्सर यह कहा जाता है कि जो भी मनुष्य "परमात्मा" से जितनी सांसे लिखवा कर आया है वह उतना ही जीवन जीता है।
किन्तु इस कथन के विपरीत हमारी चेतना एक सूक्ष्म सत्य को उजागर करना चाहती है। जिसके अनुसार सुनिश्चित साँसों के खाजाने में कमी भी आ सकती है और इस खजाने में वृद्धि भी हो सकती है।
यदि कोई मानव किन्ही कारणों से डर/अवसाद/अज्ञानता/अहंकार से परिपूर्ण होकर नकारात्मक चिंतन करने लगता है।
तो वह अनजाने में "रचनाकार" के विरोध में चला जाता है जिसके कारण उसके शरीर का संचालन करने वाले देवी-देवता, ग्रह-नक्षत्र व पंच महाभूत क्रुद्ध हो जाते हैं।
और उसके जैविक शरीर को रोग्रस्त कर मिटाना प्रारम्भ कर देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप वह अपनी पूर्व-निश्चित आयु को पूर्ण नहीं कर पाता।
और यदि कोई उच्च कोटि का मानव पूर्ण समर्पित भाव में "परमेश्वर" से एकाकार हो "उनका" 'प्रतिनिधि' बनकर जीवन यापन करता है तो "परमेश्वरी" अपना कार्य कराने के लिए ऐसे मानवों के जीवन के कार्यकाल को बड़ा भी सकती हैं।"
------------------------------------Narayan.
"Jai Shree Mata Ji"
28-05-2021
Friday, July 15, 2022
Sahaj Yoga(video)-Z M-31, 'Workshop on Attention' on Zoom Cloud 01-05-2020
Saturday, July 9, 2022
"Impulses"--617--"सांसारिक जीवन जीने के लिए मानव देह का कार्यकाल पूर्व-निश्चित है"
"सांसारिक जीवन जीने के लिए मानव देह का कार्यकाल पूर्व-निश्चित है"
"जिसने" मानव शरीर का निर्माण किया है "उसने" 'अपनी' इस 'सर्वोत्कृष्ट'
रचना को 'अपने' द्वारा सुनिश्चित किये गए इसके कार्यकाल तक बनाये रखने की व्यवस्था भी की हुई है।
अतः समस्त मानव देह धारियों को अपने शरीर के प्रति अत्यधिक चिंतित रहने व किसी भी प्रकार की बीमारी के द्वारा इसके नष्ट होने के प्रति हर प्रकार की आशंका से सदा मुक्त रहना चाहिए।
क्योंकि,अप्राकृतिक तरीके से तैयार किये गए द्रव्यों/पदार्थों के द्वारा इस शरीर को बचाना मनुष्यो की क्षमता से बहुत परे की बात है।बल्कि ऐसा करके वह मानव के शरीर को अत्यधिक बीमार अवश्य कर सकता है।
यह बात सत्य है, कि यदि, मानव प्रकृति के अनुसार अपने जीवन को ढाल ले तो वह अपने जीवन के पूर्व-सुनिश्चित काल तक बीमारियों से बचा रह सकता है।"
------------------------------------------Narayan
".Jai Shree Mata Ji"
27-05-2021
Wednesday, July 6, 2022
Sahaj Yoga(Video)-Z M-30, 'Workshop on Attention' on Zoom Cloud 01-05-20202
Tuesday, July 5, 2022
"Impulses"--616--"भय का प्रभाव"
"भय का प्रभाव"
"भय से ग्रसित मानव भेड़ सम व्यवहार करने लगता है,
जैसे एक भेड़ किसी एक दिशा में चलना शुरू करदे तो अन्य भेड़ भी उसके पीछे पीछे चलना प्रारम्भ कर देती है।
और फिर चाहे आगे चलने वाली भेड़ खाई में ही क्यों न गिरने जा रही हो।
यानि मन पर जब भय का कब्जा हो जाता है,तो मानव की विवेकशीलता समाप्त हो जाती है।
इस विकट स्थिति से बचने के लिए केवल एक ही कार्य करना है।
और वह है, जब तक मन का भय समाप्त न हो जाय तब तक मन को अपने हृदय में ही रखा जाय।
क्योंकि हमारे हृदय में हमारे अपने "इष्ट" निवास करते हैं जो समस्त प्रकार के भय से हमें मुक्त कर देते हैं।
जो भी साधक/साधिका अपने सहस्त्रार व मध्य हृदय से निरंतर जुड़े रहेंगे, वे हर प्रकार के भ्रम व भय से मुक्त रहेंगे।
वे निर्भयता के साथ "श्री माँ" के प्रेम का आनंद लेते हुए पूर्ण निर्लिप्त अवस्था बनाये रखते हुए मानवता के प्रति अपने समस्त कर्तव्यों का निरंतर निर्वहन करते रहेंगे।"
-----------------------------------Narayan
"Jai Shree Mata Ji"
26-05-2021